बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मोहदीपुर गांव में हुआ। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय शिवम और 30 वर्षीय अरविंद उर्फ बबलू के रूप में हुई है।