मिश्रिख: कुतुब नगर में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने बाग में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के कुतुब नगर इलाके में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने घर से बाग में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के द्वारा शव को तलाशा गया जिसके बाद कोहराम मच गया था। मामले में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।