सिमडेगा: समसेरा पंचायत के मुखिया ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों का सम्मान किया, पैर धोकर अंग वस्त्र दिए
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे समसेरा पंचायत के मुखिया के द्वारा मजदूरों के पैर धोकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया सुरजन बड़ाईक ने कहा कि मजदूरों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम करना अपने आप में गौरव महसूस होता है, क्योंकि मजदूर समाज के सभी निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण अपनी भूमिका निभाते हैं।