रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने गलत सूचना देने पर एबीएसए म्योरपुर पर की कार्यवाही, एबीएसए को किया संबद्ध मांगा स्पष्टीकरण
सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन की सूचना में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खण्ड म्योरपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है,जांच में मिला कि सरप्लस शिक्षकों की भेजी गई सूचना त्रुटिपूर्ण है