गुमला: स्टेडियम में दौड़ की प्रैक्टिस कर रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास, साहस दिखाकर आरोपी के चंगुल से बची
Gumla, Gumla | Jun 26, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के एक स्टेडियम में शुक्रवार की तड़के दौड़ की प्रैक्टिस करने पहुंची 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को बचाया और वहां से भाग निकली। पीड़िता प्रतिदिन की तरह स्टेडियम पहुंची थी उस समय वह अकेली थी।