कटनी ग्रामीण: देवगांव: पारिवारिक विवाद में दामाद ने सास पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
कटनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रीठी थाना क्षेत्र के देवगांव में एक दामाद ने अपनी ही सगी सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी दामाद ने 45 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया