💧जल अर्पण दिवस💧
जिला निवाड़ी के ग्राम जुगयाई में ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले 💧जल अर्पण दिवस💧 कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पानी समिति एवं ग्रामीणों की सहभागिता से जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने नल कनेक्शनों के आसपास रंगोली बनाकर, दीप प्रज्वलित कर एवं आकर्षक साज-सज्जा के माध्यम से जल के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की गई। साथ ही, नल कनेक्शनों पर ‘जल रक्षा सूत्र’ बांधकर जल संरक्षण एवं जल के प्रति सामुदायिक उत्तरदायित्व का संकल्प लिया गया।
सायंकाल ग्राम के मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके उपरांत सामूहिक जल आरती की गई तथा उपस्थित ग्रामीणों ने जल के महत्व, उसके संरक्षण की आवश्यकता एवं घर-घर नल से जल उपलब्ध होने से जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर अपने अनुभव साझा किए।
पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम जल अर्पण दिवस के मुख्य आयोजन के प्रति उत्साह, जनभागीदारी एवं जल के प्रति सामुदायिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026