चायल: ग्राम जलालपुर शाना में भूमि विवाद की 3 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने शुक्रवार को ग्राम जलालपुर शाना में कैम्प लगाकर भूमि विवाद से जुड़ी तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार तिवारी की ओर से प्रस्तुत आराजी संख्या 665 (ख) नवीन परती से संबंधित विवाद का भी मौके पर निस्तारित हुआ!