गरौठा: न्यायालय के आदेश पर गरौठा में 70 मुकदमों की 2438 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोज़र, जंगल में कराया गया विनष्ट
क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र नाथ मिश्रा और नायब तहसीलदार राधा पालीवाल की मौजूदगी में कस्बा गरौठा के पास जंगल में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर 70 मुकदमों से जुड़ी कुल 2438 लीटर अवैध कच्ची व देशी शराब का विनष्टीकरण कराया गया। मौके पर थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।