नवाबगंज: बाराबंकी शहर सहित क्षेत्र में भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, दोपहर में सड़कें दिखीं सूनी
बाराबंकी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। नौतपा की शुरुआत के साथ आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।