ऊंचाहार: बरसँवा कंदराँवां गाँव में बोरिंग के विवाद में मारपीट का मामला, दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार क्षेत्र के बरसँवा कंदराँवां गाँव में मंगलवार की शाम, बोरिंग के विवाद को लेकर विजय बहादुर व सन्तोष प्रजापति के परिवार के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई थी, घटना में विजय बहादुर के पक्ष से 5 लोग तथा शिवबहादुर के पक्ष से 6 लोग घायल हुए थे, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था।बुधवार को पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से केस दर्ज है।