जनजातीय कार्य विभाग में उच्च पद प्रभार प्राप्त लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 26 माह से पदस्थापना नहीं होने पर आक्रोश बढ़ गया है। रविवार दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने सांसद खरगोन-बड़वानी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह पवार ने बताया कि आदेश जारी होने के बावजूद अब तक पदस्थापना नहीं हुई,