मंझनपुर: हजियापुर गांव की नवविवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव की एक नवविवाहिता का शव घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला। विवाहिता ने आत्महत्या की या फिर उसे मारकर लटकाया गया, इसका पता नहीं चल सका है। मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हजियापुर निवासी शुभम की शादी एक साल पहले कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मवई में हुई थी।