शिवहर: तरियानी पहुंचे प्रशांत किशोर, उमड़ा जनसैलाब, कहा- मेरी यात्रा राजनीतिक नहीं, आपके बच्चों का भविष्य बनाने आया हूँ
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार शाम 04 बजे तरियानी पहुँचे है. तरियानी छपरा के मुखिया अर्पणा सिंह समेत हजारों लोगों ने भव्य स्वागत किया है. प्रशांत किशोर ने कहा मेरी यह यात्रा राजनिकित नही है. आपके बच्चे का भविष्य बनाने आया हूँ. मेरी यह यात्रा 120 दिनों तक चलेगी. बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर दौरा करेंगे. आपके एक प्रयास से बिहार में बदलाव लाएंगे।