नासरीगंज: लाला अतिमी गांव से पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के लाला अतिमी गांव से बेल टूटी के एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी का नाम राजू कुमार है, जो उक्त गांव का ही निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने गुरूवार को शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया