बहोरीबंद: "हरियाली की ओर बढ़ते कदम : वैदेही शक्ति सेवा समिति का बहोरीबंद में वृक्षारोपण अभियान
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैदेही शक्ति सेवा समिति द्वारा बहोरीबंद में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।