धार: ग्राम गुमानपुरा में मनाया गया गाय-गोहरी का पर्व, मन्नतधारियों के ऊपर से गुजरीं गायें; की गई पूजा-अर्चना
धार जिले के ग्रामीण अंचलों में दीपावली के दूसरे दिन गाय गोहरी का आयोजन किया गया। इस दौरान अनके स्थानों पर मन्नतधारियों के ऊपर से गायों को निकाला गया। धार जिले के ग्राम गुमानपुरा में ग्रामीणों द्वारा गाय गोहरी का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी गायों को सजा धजाकर उनकी पूजा अर्चना की।