बख्तियारपुर: रानीसराय गंगा घाट के किनारे पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के शिकार ट्रक चालक और सह चालक को अस्पताल पहुंचाया
बख्तियारपुर थानांतर्गत रानीसराय स्थित जहाज घाट के पास शुक्रवार को छत्तीसगढ़ निवासी ट्रक चालक सह मालिक और उसका सह चालक बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर एक युवक की पहचान गुलशन साहू, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की गई।