Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

शॉल, आरती और जयघोष के बीच गूँजा हैदराबाद का उपमुख्यमंत्री आवास, तेलंगाना के डिप्टी CM ने तिरुपति बालाजी का चित्र व पारंपरिक बैलगाड़ी भेंट कर बागेश्वर सरकार का किया आत्मीय सम्मान हैदराबाद में आयोजित श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस के विराम के पश्चात पूज्य बागेश्वर सरकार तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के सरकारी आवास पहुँचे, जहाँ उनका पूरे परिवार के साथ श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बागेश्वर सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नंदिनी मल्लू तथा पुत्र सूर्या विक्रमार्क ने आरती उतारी, पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। पूरा आवास फूलों से सुसज्जित था और जय श्रीराम व जय बागेश्वर धाम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा,उल्लेखनीय है कि श्री हनुमंत कथा के प्रथम दिवस श्रीमती नंदिनी मल्लू कथा में शामिल हुई थीं। कथा श्रवण के बाद उन्होंने बागेश्वर सरकार को अपने आवास पर पधारने का सादर निमंत्रण दिया था, जिसे बागेश्वर सरकार ने सहर्ष स्वीकार किया,इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बागेश्वर सरकार को भगवान तिरुपति बालाजी का पावन चित्र तथा पारंपरिक बैलगाड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने बालाजी भगवान का चित्र और 'साधु जी सीताराम' पुस्तक भेंट की। यह आत्मीय भेंट आध्यात्मिक श्रद्धा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश बनकर सामने आई। हैदराबाद में आयोजित श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त कथा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jul 19, 2026

MORE NEWS

शॉल, आरती और जयघोष के बीच गूँजा हैदराबाद का उपमुख्यमंत्री आवास, तेलंगाना के डिप्टी CM ने तिरुपति बालाजी का चित्र व पारंपरिक बैलगाड़ी भेंट कर बागेश्वर सरकार का किया आत्मीय सम्मान हैदराबाद में आयोजित श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस के विराम के पश्चात पूज्य बागेश्वर सरकार तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के सरकारी आवास पहुँचे, जहाँ उनका पूरे परिवार के साथ श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बागेश्वर सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नंदिनी मल्लू तथा पुत्र सूर्या विक्रमार्क ने आरती उतारी, पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। पूरा आवास फूलों से सुसज्जित था और जय श्रीराम व जय बागेश्वर धाम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा,उल्लेखनीय है कि श्री हनुमंत कथा के प्रथम दिवस श्रीमती नंदिनी मल्लू कथा में शामिल हुई थीं। कथा श्रवण के बाद उन्होंने बागेश्वर सरकार को अपने आवास पर पधारने का सादर निमंत्रण दिया था, जिसे बागेश्वर सरकार ने सहर्ष स्वीकार किया,इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बागेश्वर सरकार को भगवान तिरुपति बालाजी का पावन चित्र तथा पारंपरिक बैलगाड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने बालाजी भगवान का चित्र और 'साधु जी सीताराम' पुस्तक भेंट की। यह आत्मीय भेंट आध्यात्मिक श्रद्धा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश बनकर सामने आई। हैदराबाद में आयोजित श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त कथा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। - Chhatarpur News