छतरपुर नगर: ग्राम जसगुवा में जुताई के पैसे मांगने पर खूनी हमला, युवक का अंगूठा कटा, अस्पताल में भर्ती
बाजना थाना क्षेत्र के जसगुवा कला गांव में जुताई के पैसे मांगने को लेकर विवाद हिंसक हो गया।इस मामले में आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, करीब 6 महीने पहले कराई गई खेत की जुताई के पैसों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।वही इस मामले की जानकारी आज 4 मई दोपहर करीब 4:00 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है।