चूरू: राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
Churu, Churu | Apr 29, 2026 राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जयपुर, अलवर और दौसा में सुबह हल्की बारिश हुई जबकि दौसा में ओलावृष्टि से लोगों को राहत मिली। कई इलाकों में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.l