किशनगंज: भंवरगढ़ हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में गेहूं से भरा ट्रक पलटा
जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली भंवरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक गेहूं से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक पिछोर से बारां की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक सामने गाय आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गेहूं सड़क किनारे बिखर गया।