मेरठ: मेरठ में शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर युवक से ₹21 लाख की ठगी, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार
Meerut, Meerut | May 22, 2026 रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी एक युवक ने बड़ौत के रहने वाले दो युवकों पर शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर 21 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।