वारासिवनी: गर्रा-वारासिवनी रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गर्रा-वारासिवनी रेलवे ट्रैक के पास दर्दनाक हादसे में रजेगांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पिता अमरलाल सरोत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकला था, तभी 68813 बिरसोला-तिरोड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर वारासिवनी पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची, शव को ट्रैक से हटाकर पंचनामा कार्रवाई की।