नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव जमना खास में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग, गांव की बिजली आपूर्ति हुई गुल
जमना खास क्षेत्र के लकड़हैट गांव में देर रात बिजली के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी तेज थीं और ऊंची उठ रही थीं। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई।