मोतीपुर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब किशोर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मोतीपुर गांव निवासी अफसर का पुत्र मोहम्मद अशफाक अपने चार दोस्तों के साथ बिछपरी सरयू नहर के धोबी घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया।