जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार नजर आ रही है। करीब 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस जिले में मरीजों को बेहतर इलाज के बजाय अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में हालात ऐसे हैं कि क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा मरीज भर्ती हैं, लेकिन विस्तार की योजनाएं अब भी कागजों में उलझी हुई हैं।