इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 20, 2026 इगलास : क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि 18 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे गांव का की युवक वीरेश घर में घुस गया और किशोरी को अकेला पाकर गलत नियत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर स्वजन मौके पर पहुंचे, जिस पर आरोपित वहां से भाग गया। शिकायत करने पर की गाली गलौज।