फारबिसगंज: अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न बीज दुकानों की की जांच
फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में धान बीज को लेकर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न बीज दुकानों की जांच की। गुरुवार को दो बजे के करीब विभिन्न दुकानों की जांच करने के क्रम में उन्होंने बताया बड़े पैमाने पर धान बीज किसानों द्वारा खरीदी जा रही है। कुछ शिकायत मिली थी की नकली बीज बाजार में उपलब्ध है इसी को लेकर विभिन्न दुकानों की जांच की गई।