श्री गंगानगर: अचानक आए मौसम के बदलाव से जिले भर में चली तेज धूल भरी आंधी
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 30, 2026
श्रीगंगानगर जिले के कई इलाकों में शनिवार को सुबह लगभग साढ़े गायराह बजे आई तेज आँधी ने शहर का जन जीवन एक बार तो अस्त व्यस्त कर दिया। बिजली आपूर्ति मेँ व्यवधान तो आना ही था। पायल थियेटर रोड पर एक दुकान की तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट कर तेजी से नीचे सड़क पर गिरे। अच्छा ये हुआ की उस वक्त वहाँ से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना कोई जख्मी हो सकता था।