मंडला: सिंहवाहनी वार्ड में खतरनाक पेड़ों को हटाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा आवेदन
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 शहर के सिंहवाहिनी वार्ड स्थित सडक़ किनारे लगे खतरनाक पेड़ों को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी अब्दुल मजीद ने मंगलवार को एक बजे कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया गया कि वार्ड में सडक़ किनारे स्थित दो पेड़ काफी जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं, जिनकी शाखाएं गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।