Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

बालाघाट: बालाघाट जिले में विशेष कॉम्बिंग गस्त अभियान, 60 से अधिक फरार अपराधी गिरफ्तार, 120 से अधिक गुंडा-बदमाशों की हुई जांच

Balaghat, Balaghat | Nov 30, 2025
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बालाघाट पुलिस ने 29-30 नवम्बर की मध्यरात्रि विशेष कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाया। अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे 60 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 120 से अधिक निगरानी/गुंडा बदमाशों की जांच की गई। SP और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

MORE NEWS

#बालाघाट 
पहली बार बोई ग्रीष्मकालीन तिल की फसल बनी लाभ का सौदा, 

निम्देवाड़ा के किसानों ने पेश की मिसाल

      बालाघाट जिले में परंपरागत खेती से आगे बढ़कर नई फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने वाले किसानों की सफलता अब ग्रामीण क्षेत्रों में नई प्रेरणा बन रही है। बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत निम्देवाड़ा के प्रगतिशील किसान शिवचरण बघेले और रूपेन्द्र बिसेन ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं उपलब्ध कराए गए उन्नत बीजों से पहली बार ग्रीष्मकालीन तिल की खेती कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

      दोनों किसानों ने अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन तिल की फसल लगाई थी, जो अब पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। फसल की बेहतर वृद्धि और अच्छे उत्पादन की संभावनाओं को देखकर किसान काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि पहली बार किए गए इस प्रयोग से उन्हें अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में वे तिल की खेती का रकबा और बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

       कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ग्रीष्मकालीन तिल कम लागत और कम पानी में तैयार होने वाली लाभकारी तिलहनी फसल है। बाजार में तिल की अच्छी मांग होने के कारण किसानों को इसके बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है। यही वजह है कि अब जिले में किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ तिल जैसी नकदी फसलों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं।

     मंगलवार 16 जून को कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों का निरीक्षण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने फसल कटाई, भंडारण एवं विपणन संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

       कृषि विभाग का मानना है कि शिवचरण बघेले और रूपेन्द्र बिसेन की यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। यदि किसान आधुनिक तकनीकों और विभागीय मार्गदर्शन का लाभ लेकर फसल विविधीकरण अपनाएं, तो कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं।

      निम्देवाड़ा के इन किसानों की सफलता यह साबित करती है कि नई सोच, वैज्ञानिक खेती और विभागीय सहयोग के साथ कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minmpkrishi

#बालाघाट पहली बार बोई ग्रीष्मकालीन तिल की फसल बनी लाभ का सौदा, निम्देवाड़ा के किसानों ने पेश की मिसाल बालाघाट जिले में परंपरागत खेती से आगे बढ़कर नई फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने वाले किसानों की सफलता अब ग्रामीण क्षेत्रों में नई प्रेरणा बन रही है। बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत निम्देवाड़ा के प्रगतिशील किसान शिवचरण बघेले और रूपेन्द्र बिसेन ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं उपलब्ध कराए गए उन्नत बीजों से पहली बार ग्रीष्मकालीन तिल की खेती कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दोनों किसानों ने अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन तिल की फसल लगाई थी, जो अब पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है। फसल की बेहतर वृद्धि और अच्छे उत्पादन की संभावनाओं को देखकर किसान काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि पहली बार किए गए इस प्रयोग से उन्हें अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में वे तिल की खेती का रकबा और बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ग्रीष्मकालीन तिल कम लागत और कम पानी में तैयार होने वाली लाभकारी तिलहनी फसल है। बाजार में तिल की अच्छी मांग होने के कारण किसानों को इसके बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है। यही वजह है कि अब जिले में किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ तिल जैसी नकदी फसलों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। मंगलवार 16 जून को कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों का निरीक्षण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने फसल कटाई, भंडारण एवं विपणन संबंधी आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विभाग का मानना है कि शिवचरण बघेले और रूपेन्द्र बिसेन की यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। यदि किसान आधुनिक तकनीकों और विभागीय मार्गदर्शन का लाभ लेकर फसल विविधीकरण अपनाएं, तो कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं। निम्देवाड़ा के इन किसानों की सफलता यह साबित करती है कि नई सोच, वैज्ञानिक खेती और विभागीय सहयोग के साथ कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

Iran और America के बीच हुए शांति समझौते के क्या हैं मायने, क्या पूरी तरह खुल जाएगा Strait of Hormuz?

Iran और America के बीच हुए शांति समझौते के क्या हैं मायने, क्या पूरी तरह खुल जाएगा Strait of Hormuz?

Balaghat, Balaghat | Jun 16, 2026

E20 Petrol पुरानी गाड़ियों के लिए खतरा? इंजन खराब हुआ तो नहीं मिलेगा क्लेम!

E20 Petrol पुरानी गाड़ियों के लिए खतरा? इंजन खराब हुआ तो नहीं मिलेगा क्लेम!

Balaghat, Balaghat | Jun 16, 2026

#बालाघाट
कलेक्टर ने खाद्य, स्‍वास्‍थ्‍य एवं महिला बाल विकास विभाग की सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समक्ष में की सुनवाई
            कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 16 जून को खाद्य आपूर्ति विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सीएम हेल्पलाईन की 200 से अधिक दिनों की लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्त्तां एवं संबंधित विभाग के अधिकारी से समक्ष में चर्चा कर शिकायत के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली और लंबित शिकायतों को बंद करने के निर्देश दिये।
            किरनापुर तहसील के तुलसीराम बावनकर, वारासिवनी तहसील के किशोर कुमार एवं बालाघाट तहसील के ग्राम केशलेवाड़ा के प्रदीप द्वारा खाद्यान्न पर्ची नहीं मिलने एवं खाद्यान्न  पात्रता पर्ची में नाम नहीं जोड़े जाने की शिकायत की गई थी। समक्ष में सुनवाई के दौरान बताया गया कि किशोर कुमार एवं प्रदीप की शिकायत का समाधान हो चुका है और उसे बंद करा दिया गया है। तुलसीराम की शिकायत का भी निराकरण कर दिया गया है। इस पर उनकी शिकायत को भी शीघ्र बंद कराने के निर्देश दिये गये।
            कटंगी तहसील के ग्राम बोरीखेड़ा (मा ) के रामदयाल, बिरसा के ओमलाल दांदरे एवं बालाघाट तहसील के ग्राम मंझारा के मुकेश कुमार चौरे द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई थी। समक्ष में सुनवाई के दौरान पाया गया कि उनके प्रकरण में आवेदक महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि  माह मार्च 2026 में प्राप्त  हो गई है। लेकिन योजना के पोर्टल पर यह प्रदर्शित नहीं हो रही थी। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा शिकायतकर्त्ताा  को बैंक खाते में जमा राशि का विवरण दिखाया गया है। जिस पर इन तीनों शिकायतों को बंद कराया गया।
            कमला टेंभुर्ने, भुवनेश्वरी लिल्हारे एवं रूखमणी निषाद का वर्ष 2024 में जिला चिकित्सा‍लय में प्रसव हुआ था। लेकिन इन तीनों महिलाओं को संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रसूति सहायता योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की गई थी। समक्ष में सुनवाई के दौरान डॉ ऋत्विक पटेल ने बताया कि इन तीनों महिलाओं के खाते में प्रसूति सहायता की राशि जमा करा दी गई है। जिस पर इन तीनों शिकायतों का निराकरण हो जाने के कारण उन्हें बंद कराने के निर्देश दिये गये।
#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #foodsuppliesmp #mp_wcdmp  #healthminmp

#बालाघाट कलेक्टर ने खाद्य, स्‍वास्‍थ्‍य एवं महिला बाल विकास विभाग की सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समक्ष में की सुनवाई कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने 16 जून को खाद्य आपूर्ति विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सीएम हेल्पलाईन की 200 से अधिक दिनों की लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्त्तां एवं संबंधित विभाग के अधिकारी से समक्ष में चर्चा कर शिकायत के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली और लंबित शिकायतों को बंद करने के निर्देश दिये। किरनापुर तहसील के तुलसीराम बावनकर, वारासिवनी तहसील के किशोर कुमार एवं बालाघाट तहसील के ग्राम केशलेवाड़ा के प्रदीप द्वारा खाद्यान्न पर्ची नहीं मिलने एवं खाद्यान्न पात्रता पर्ची में नाम नहीं जोड़े जाने की शिकायत की गई थी। समक्ष में सुनवाई के दौरान बताया गया कि किशोर कुमार एवं प्रदीप की शिकायत का समाधान हो चुका है और उसे बंद करा दिया गया है। तुलसीराम की शिकायत का भी निराकरण कर दिया गया है। इस पर उनकी शिकायत को भी शीघ्र बंद कराने के निर्देश दिये गये। कटंगी तहसील के ग्राम बोरीखेड़ा (मा ) के रामदयाल, बिरसा के ओमलाल दांदरे एवं बालाघाट तहसील के ग्राम मंझारा के मुकेश कुमार चौरे द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गई थी। समक्ष में सुनवाई के दौरान पाया गया कि उनके प्रकरण में आवेदक महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि माह मार्च 2026 में प्राप्त हो गई है। लेकिन योजना के पोर्टल पर यह प्रदर्शित नहीं हो रही थी। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा शिकायतकर्त्ताा को बैंक खाते में जमा राशि का विवरण दिखाया गया है। जिस पर इन तीनों शिकायतों को बंद कराया गया। कमला टेंभुर्ने, भुवनेश्वरी लिल्हारे एवं रूखमणी निषाद का वर्ष 2024 में जिला चिकित्सा‍लय में प्रसव हुआ था। लेकिन इन तीनों महिलाओं को संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रसूति सहायता योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की गई थी। समक्ष में सुनवाई के दौरान डॉ ऋत्विक पटेल ने बताया कि इन तीनों महिलाओं के खाते में प्रसूति सहायता की राशि जमा करा दी गई है। जिस पर इन तीनों शिकायतों का निराकरण हो जाने के कारण उन्हें बंद कराने के निर्देश दिये गये। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #foodsuppliesmp #mp_wcdmp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

#बालाघाट
एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने आगामी मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संबंधी अधोसंरचना, व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉ. मेहरा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने बालाघाट जिले की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति एवं साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम में जनजाति अनुसंधान एवं विकास विभाग की अनुसंधान अधिकारी डॉ. माधुरी यादव ने विद्यार्थियों को जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट एवं सीसीई कार्यों में स्थानीय संस्कृति और विरासत को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने अतिथियों का सम्मान करते हुए बताया कि कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-लाइब्रेरी, अध्ययन सामग्री और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मेहरा ने भविष्य में बालाघाट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शिक्षकों-शोधार्थियों के अभिमुखीकरण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #highereducationr #mppsc

#बालाघाट एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने आगामी मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संबंधी अधोसंरचना, व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉ. मेहरा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने बालाघाट जिले की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति एवं साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में जनजाति अनुसंधान एवं विकास विभाग की अनुसंधान अधिकारी डॉ. माधुरी यादव ने विद्यार्थियों को जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट एवं सीसीई कार्यों में स्थानीय संस्कृति और विरासत को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे ने अतिथियों का सम्मान करते हुए बताया कि कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-लाइब्रेरी, अध्ययन सामग्री और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मेहरा ने भविष्य में बालाघाट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शिक्षकों-शोधार्थियों के अभिमुखीकरण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducationr #mppsc

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026