पिंडवाड़ा: वासा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं ने धरना दिया, टीसी लेने की चेतावनी दी
वासा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वासा में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं ने मंगलवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर के बाहर बैठ गईं और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में कुल 203 छात्राओं का नामांकन है, जबकि स्वीकृत 13 शिक्षकों के पदों