रामगंजमण्डी: पीडावा-खैराबाद से पकड़े गए पिकअप चोरी के तीन आरोपी, पूर्व चालक निकला मास्टरमाइंड
रामगंजमंडी पुलिस ने खैराबाद स्थित सरोज मिनरल वाटर प्लांट से चोरी हुई पिकअप बोलेरो के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई पिकअप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों में प्लांट का पूर्व चालक भी शामिल है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में सुजीत शंकर ने बताया कि