तालबेहट: पुलवारा में आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी
बार थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव में आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है,मृतक की पहचान खेमचंद कुशवाहा निवासी जमालपुर के रूप में हुई है,पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जांच जारी है।