भीलवाड़ा: शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, भीलवाड़ा बना आस्था का महासागर
आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में रविवार को पांचवें दिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा श्रवण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया। अतिरिक्त टेंट और एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था के बावजूद कई लोगों को खड़े रहकर ही कथा सुननी पड़ी।