सहारनपुर: जनता रोड पर गैस एजेंसी पर ग्रामीणों का हंगामा, वीडियो वायरल, कालाबाजारी के आरोप में महिलाओं ने खोला मोर्चा
जनता रोड स्थित पुवांरका गैस एजेंसी पर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार दोपहर 3:00 बजे फूट पड़ा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र क़ी इस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और धांधली के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राहकों का कहना है, "जनवरी में सिलेंडर लिया ही नहीं, फिर कैसे खत्म हो गया?" बिना डिलीवरी के ही गैस खत्म दिखाई जा रही है।