कोटपूतली: जयपुर: NH-48 पर खड़े ट्रेलर से टकराने के बाद कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल
Kotputli, Alwar | May 9, 2026
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर शुक्रवार रात बागावास अहीरान पुलिया पर बड़ा हादसा हो गया। खराब खड़े ट्रेलर से कंटेनर टकरा गया, जिससे चालक अशोक निवासी खेड़की नदभई, भरतपुर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर भाबरू थाने के एएसआई सिकंदर सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया।