रोहतास: अंतिम सोमवारी को लेकर रोहितेश्वर धाम सहितशिवालयों में उमड़ा सैलाब,हर हर महादेव के नारे से गूंजा इलाका
Rohtas, Rohtas | Aug 19, 2024 सावन की अंतिम सोमवारी को रोहतास प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा वही हर-हर महादेव के गूंज से शिवालय गुंजायमान होते रहे।कैमूर पहाडी स्थित रोहितेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। उत्तर प्रदेश,झारखंड, सहित कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की ।