दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र तक बड़याऊ गांव में जाहिद की दुकान के पास 5 दिन पहले गुटखा को लेकर हुए विवाद में सोनू पिता मियांदिन खान निवासी बड़याऊ को सोमवार रात करीब 9 बजे धारदार हथियार मार कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जिसके सीने से चाकू आर पार हो चुका था।