धनौरा: परिवार के साथ हरिद्वार से कावड़ लेने जा रहा मासूम बच्चा लापता, मंडी धनौरा स्टेशन पर मिला
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल किला क्षेत्र निवासी बंटी का बेटा जतिन उर्फ गोलू अपने माता-पिता के साथ हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर जा रहा था। वे दिल्ली से देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन में चढ़ते समय भारी भीड़ के कारण जतिन अपने परिजनों से अलग हो गया और अकेले ही ट्रेन में सफर करने लगा।