काको: काको सहित जिले में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, ₹97,000 जुर्माना वसूला
जिले के पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश के आलोक में काको सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न वाहनों के कागज पतर सहित डिक्की की सघन जांच की गई। जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान अवैध रूप से वाहन चलाने वाले चालकों से कुल 97000 रुपया जुर्माना बसूला गया।