काको: घोसी के पुलिस निरीक्षक ने काको और पाली थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक घोसी के द्वारा प्रखंड स्थित काको तथा पाली थाना का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस सम्बन्ध में संबंधित पदाधिकारियों ने शनिवार रात्रि करीब 8 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया जहां लंबित कांडों की समीक्षा की गई।