हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा कर उत्पाद मचाने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर गिरफ्तार किया है। कस्बा मेंडू में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्त और गांव सलेमपुर में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार की शाम को उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश है।