हाथरस: केवल गड़ी गांव के पास तेज गति से चल रही फोर व्हीलर गाड़ी गड्ढे में गिरी, दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत, तीन को रेफर किया गया
चंडपा थाना क्षेत्र के गांव केवलगड़ी के पास आज दिन शुक्रवार को 3:00 बजे के करीब दोपहर में तेज गति फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से दो बच्चों एवं दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोगों को आगरा के लिए जिला अस्पताल से रेफर कर दिया है ! मौके पर दुर्घटना को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई यह परिवार गंगा जी से लौट कर आगरा जा रहा था!