हाथरस: गांव भोपतपूर में लैपटॉप का प्लग निकालते समय युवक की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव भोपतपूर गांव में दिन बृहस्पतिवार दीपावली की रात 9:00 के करीब जब सारी दुनिया त्योहार को मना रही थी वहीं एक घर में हादसा होने से मातम छा गया लैपटॉप का पलक निकलते समय युवक मनोज की करंट से मौत हो गई जिससे गांव सहित परिवार में कोहराम मच गया! मृतक के शव को जिला अस्पताल से सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है!