हाथरस: गांव सलेमपुर में एक युवती के साथ पड़ोसियों ने जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने लड़की का कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पड़ोसियों ने एक युवती के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने युवती का शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।