हाथरस: गांव लहरा बाईपास के पास दो बाइकों की टक्कर में 6 लोग घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने चार को किया रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव लहरा बाईपास के पास आज दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे के करीब दो बाइक की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए! अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तत्काल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया ! डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए चार लोगों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है!