श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार को दो बजे गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन शराबियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि खरकट्टा पुल पर हंगामा कर रहे मो. इजराइल, मो. आजाद व जवाहर महतो को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए युवकों का ब्रेथएनाईजर से जांच करवाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई।