#झालावाड़ जिले के #घाटोली थाना क्षेत्र के ल्हास गांव में राजस्व विभाग ने सरकारी चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटा दिया ।
घाटोली थाना अधिकारी रामस्वरूप राठौर ने बताया हिस्ट्रीशीटर , हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत घाटोली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ल्हास में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और चारदीवारियों को ध्वस्त कर दिया । थाना अधिकारी ने बताया कि संजय काछी ने सार्वजनिक श्मशान भूमि के सामने लगभग 30 हजार वर्ग फीट और श्मशान के पीछे करीब 45 हजार वर्ग फीट चारागाह भूमि पर कब्जा किया हुआ था । इसके अलावा बीरम काछी द्वारा लगभग 3 हजार 200 वर्ग फीट बेशकीमती चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था । प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर इन बेशकीमती सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया ।
भूमाफिया बदमाश बीरम के खिलाफ घाटोली , कोतवाली झालावाड़ और खानपुर थानों में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं । संजय काछी के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं ।
#LatestNews #खबरेंगांवतक #JhalawarNews #अकलेरा